जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा चेतना अवार्ड्स से सम्मानित हुई जिले की शिक्षिका -सह- समाजसेवी मेरी आडलीन

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा चेतना अवार्ड्स से सम्मानित

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा चेतना अवार्ड्स से सम्मानित हुई जिले की शिक्षिका -सह- समाजसेवी मेरी आडलीन

बेतिया, 

इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित चेतना अवार्ड्स समारोह में जिले की राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका -सह- समाजसेवी सुश्री मेरी आडलीन को जम्मू कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा एवं श्री के०जे० अल्फोंस,  एम० पी० राज्यसभा ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा देश को ऐसे समाजसेवियों की जरूरत है, जो निस्वार्थ भाव से समाज मे अलग-अलग क्षेत्र में लोगों को मदद पहुँचा रहे है। सम्मान समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री के०जे० अल्फोंस,  एम० पी० राज्यसभा एवं प्रख्यात जर्नलिस्ट श्रीमती उषा राय ने संबोधित किया।


              सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि उन्हें यह सम्मान समाजसेवा, कोरोना काल में जरूरतमंदों की सहायता करने और महिला सशक्तिकरण के लिए मिला है।  सुश्री ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन में योगदान करने वाले देश के अलग -अलग राज्य के 32 समाजसेवियों को "चेतना पुरस्कार" प्रदान  किया गया। वही इन समाजसेवी पर लिखित स्टोरी "चेतना हीरोज-स्प्रेडिंग गुडनेस" नामक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन भी किया। 


        वही चेतना मिशन के फाउंडर रवि शर्मा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी जिंदगी में जरूरतमंदों, गरीब असहाय व्यक्ति की सहायता करें। हम यह न सोचें कि प्रत्येक कार्य सरकार ही करेगी, बल्कि स्वयं भी आगे बढ़कर समाज के कुछ करना चाहिए। हरेक इंसान को दूसरे इंसान की मदद करनी चाहिए, ताकि समाज में अच्छाई का विस्तार हो सके।

मीता वाधवा, भोपाल की पर्यावरण संरक्षक, आशीष अम्बाष्ठा,मुंबई महारास्ट्र के समाजसेवी, मेहुल जोशी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नाज़िया हुरा, जम्मू कश्मीर में दिव्यांगों के बीच समाजसेवी, एन० प्रावलिका, हैदराबाद में आवारा जानवरों की सेवा करने वाली, आँचल शर्मा, दिल्ली में भूखों के बीच भोजन प्रदान कर सेवा करने वाली, सिमरन कौर, दिल्ली में महिला सशक्तिकरण पर कार्य करने वाली समाजसेवियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।