भारतीय मजदूर संघ जिला अधिवेशन जिला कार्यालय सदर अस्पताल परिसर मे किया गया

भारतीय मजदूर संघ जिला अधिवेशन

भारतीय मजदूर संघ जिला अधिवेशन जिला कार्यालय सदर अस्पताल परिसर मे किया गया

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०। 
ऑटो एंव ई-रिक्शा चालक संघ पूर्वी चम्पारण सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर मे किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया चुनाव पदाधिकारी ब्रजेश कुमार व मिथुन कुमार के देखरेख मे चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे पदाधिकारीओ का चयन किया गया।

चयन पदाधिकारीओ मे अध्यक्ष शकील राजा को चुना गया और उपाध्यक्ष श्याम पटेल मनोनीत किया गया।वही सुरेंद्र कुमार राहुल सिंह चन्दन सिंह समशुल आलम महामंत्री बृजकिशोर सहनी मंत्री संजय साह विधि सलाहकार ब्रजेश कुमार कोषाध्यक्ष मिथुन कुमार उपकोषाध्यक्ष उज्जवल कुमार सह मंत्री विकास कुमार शर्मा मोहम्मद विक्की मोनू खान आकाश पाठक संगठन मंत्री ध्रुव गुप्ता मीडिया प्रभारी प्रितेश रंजन मौजूद थे।

वही संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा ने कहा की भारतीय मजदूर संघ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार के अध्यक्षता मे आज सातवीं बार मुझे अध्यक्ष बनाया गया है मुझपर विश्वास करने व आशीर्वाद देने के लिए मै सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करता हू।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ को मै हार्दिक शुभकामनाए देता हू और आशा करता हू की सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ के निर्वाचित होने से संघ और मजबूत होगा एंव सभी चालक व समाज के हित मे कार्य करेंगे।