ब्रह्मर्षि चेतना मंच द्वारा भाजपा से राज्यसभा सदस्य बनाएं जाने की गुहार

ब्रह्मर्षि चेतना मंच द्वारा भाजपा से राज्यसभा सदस्य बनाएं जाने की गुहार

ब्रह्मर्षि चेतना मंच द्वारा भाजपा से राज्यसभा सदस्य बनाएं जाने की गुहार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा,
पत्रकार।
सारण प्रमंडल ब्रह्मर्षि चेतना मंच ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से राज्यसभा सदस्य के चुनाव में महान शिक्षाविद, कुशल नेतृत्वकर्ता व समाज का सर्वमान्य नेता डॉ.महाचंद्र प्रसाद सिंह को भाजपा अपने कोटे से राज्यसभा भेजने की अपील की है।भाजपा के कोर वोटर ब्रह्मर्षि समाज है। यह समाज सिर्फ अपने ही नहीं  समाज के अन्य वर्ग को भी अपने साथ लेकर एनडीए को विशेषकर भाजपा को मजबूती प्रदान करता रहा है।

लेकिन जब लोकसभा चुनाव में ब्रह्मर्षि समाज को भाजपा से मात्र एक टिकट मिला तो समाज में काफी आक्रोश पनप गया।लेकिन भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, सुशील मोदी व मंगल पाण्डेय संयुक्त रूप से डॉ. महाचंद्र सिंह को राज्यसभा भेजने का वादा करके पार्टी में शामिल करवाया और इनको स्टार प्रचारक के रूप में हवाई यात्रा कराकर ब्रह्मर्षि समाज को ठगने का काम किया है। ब्रह्मर्षि समाज को यह भ्रम हो गया कि उनके नेता महाचंद्र सिंह भाजपा में बहुत प्रभावशाली रूप से स्थापित हो गए है, किन्तु यह भाजपा का सुनियोजित छल था। 


डॉ.सिंह सारण स्नातक निवार्चन क्षेत्र से लगभग चार दशक विधान परिषद सदस्य रहे है तथा इनके निवार्चन क्षेत्र में महाराजगंज, गोपालगंज व मोतिहारी से कई बार ब्रह्मर्षि सांसद रहे है। किंतु आज पूरे उत्तर  बिहार में भाजपा से कोई सांसद नहीं है। इसके साथ ही सारण जिले में विधानसभा चुनाव में चोकर बाबा व विधान परिषद चुनाव में ई. सचितानंद राय के टिकट कटने के कारण तथा राजद का ब्रह्मर्षि प्रेम भाजपा के लिए आत्मघाती होता जा रहा है। 

ब्रह्मर्षियों के नाराजगी का परिणाम मुज्जफरपुर के बोचहा में देखा गया है। राजद प्रत्याशी का एकतरफा जीत हुआ है।  डॉ. महाचन्द्र सिंह राजनीतिक अध्याय के किताब व अध्यापक दोनों है। जो  बिहार के राजनीति में अपने कर्मठता व  सघर्ष के दम पर सभी समाज व सभी पीढ़ी के सर्वमान्य नेता रहे है। इसके बावजूद भी उनको भी बोचहा उपचुनाव में ब्रह्मर्षियों का प्रश्न उनको निरोउत्तर कर देता रहा।

जब ब्रह्मर्षियों ने उनसे पूछा भाजपा ब्रह्मर्षियों के कटर प्रेम व राजद के विरूद्ध कठोर सघर्ष कर सरकार स्थापित करने का क्या पुरस्कार मिला है। इसलिए भाजपा के पास एक बार ब्रह्मर्षियो के घाव पर मरहम लगाने का सुनहरा अवसर है। डॉ. महाचन्द्र सिंह को राज्यसभा भेजकर ब्रह्मार्षि समाज के गौरव डॉ. सिंह को सम्मानित कर ब्रह्मर्षियों के आक्रोश को शांत किया जा सकता है। अन्यथा 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का भारी नुकसान तय माना जा रहा है। अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय भविष्य सुनिश्चित करेगा की चेतावनी भी दिया गया है।


इस कार्य में आरपी सिंह, अध्यक्ष, ब्रह्मर्षि चेतना मंच, सारण प्रमण्डल, दयानन्द सिंह, जिलाध्यक्ष, सारण, शैलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सिवान, ओमप्रकाश सिंह (अधिवक्ता) गोपालगंज, शम्भू प्रसाद सिंह, जेपी सेनानी, उदया सिंह उर्फ उदया बाबू, प्रो० आर एन सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, तारकेश्वर सिंह,राजन कुमार सहित अन्य सदस्यगण शामिल हैं।