संयुक्त छापेमारी में 56 गिरफ्तार भेजे गए जेल

संयुक्त छापेमारी में 56 गिरफ्तार भेजे गए जेल

नितेश कुमार

मोतिहारी,पू०च०।
विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण और निवारण हेतु जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध अभियान में विगत दिवस विभिन्न थानों से कुल 56 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार अभियुक्तों में 04 पेशेवर अपराधी हैं। कुल गिरफ्तार अभियुक्तों में  01 दहेज हत्या, 01 लूट एवं 03 एससी एसटी अधिनियम के आरोपी हैं। मुख्य गिरफ्तारियों  एवं बरामदगी में छतौनी थाना से लूट कांड में राजू पासवान ग्राम बड़ा बरियारपुर थाना छतौनी को एवं हरसिद्धि थाना कांड सं. 41/22 में नंदू चौरसिया ग्राम इब्राहिमपुर, शैलेश राम  ग्राम नयागांव थाना पहाड़पुर एवं अनिल पंडित ग्राम बीरसिंह बैरिया थाना रामगढवा को चोरी के बोलेरो गाड़ी के साथ आदापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। हरसिद्धि थाना में ही अपराधियों द्वारा प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, 02 कारतूस, 01 मोबाइल भी बरामद की गई है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों में कुल 30 मद्यनिषेध कांड के अभियुक्त हैं।