भटवलिया कोपा हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

भटवलिया कोपा हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा ,

सारण :- कोपा थानान्तर्गत भटवलिया गांव के अमन कुमार शर्मा हत्याकांड के अभियुक्त साहिल शर्मा एवं विशाल शर्मा गिरफ्तार।
प्रेम प्रसंग में अमन कुमार शर्मा की हत्या करने की बात सामने आयी है। 

             कोपा थाना अंतर्गत ग्राम भटवलिया निवासी अमन कुमार शर्मा , उम्र 20 वर्ष पिता - श्याम बाबू शर्मा , ग्राम भटवालिया थाना कोपा की हत्या कर शव को बधार ( चंवर ) में फेंक दिया गया था , जिसके सम्बंध में अमन कुमार शर्मा के परिजन द्वारा 02 अभियुक्तों को नामजद करते हुए कोपा थाना में प्राथमिकी दर्ज करया गया था।

कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा इस घटना में संलिप्त दोनों नामजद अभियुक्त साहिल शर्मा , पिता- निताई शर्मा एवं विशाल शर्मा , पिता - संतोष शर्मा , दोनो साo- भटवलिया , थाना- कोपा , जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर अनुसंधान एवं गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने पुछताछ के क्रम में इनके द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है तथा इनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकु को बरामद किया गया। 


             अनुसंधान एवं पुछताछ से हत्या का कारण प्रेम प्रसंग आया है। मृतक अमन कुमार शर्मा , साहिल शर्मा के महिला मित्र से बातचीत शुरू करने की बात सामने आयी । यह बात साहिल शर्मा को नागवार लगने लगा , जिसको लेकर साहिल शर्मा द्वारा कई बार अमन कुमार शर्मा को पूर्व में चेतावनी भी देने की बात सामने आयी है।

अमन कुमार शर्मा द्वारा नहीं मानने पर साहिल शर्मा द्वारा विशाल शर्मा के सहयोग से चाकु से प्रहार कर हत्या कर शव को बधार ( चंवर ) में फेंक दिया गया। इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध पर्याप्त मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

   
              इस प्रकार इस हत्या कांड का पूर्ण पटाक्षेप कर लिया गया है तथा इस घटना का अनुसंधान जल्द ही पूर्ण कर अभियुक्तों के विरूद्धमाननीय न्यायालय में स्पीडी ट्रॉयल चलाकर सजा दिलाई जायेगी। 


» गिरफतार अभियुक्तों का नाम एवं पता : 
1. साहिल शर्मा , पिता- निताई शर्मा , साo- भटवलिया , थाना कोपा , जिला - सारण। 
2. विशाल शर्मा , पिता- संतोष शर्मा , साo - भटवलिया , थाना- कोपा , जिला- सारण 
» बरामदगी / जप्ती की विवरणी : 
1. हत्या में प्रयुक्त चाकु - 01