रक्सौल एलआईसी शाखा प्रबंधक नवीन कुमार  के  स्थानांतरण के उपरांत बिदाई समारोह आयोजित

रक्सौल एलआईसी शाखा प्रबंधक नवीन कुमार  

रक्सौल एलआईसी शाखा प्रबंधक नवीन कुमार  के  स्थानांतरण के उपरांत बिदाई समारोह आयोजित

प्रकाश कुमार

रक्सौल,पू०च०।
स्थानीय एलआईसी शाखा  कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एलआईसी शाखा प्रबंधक नवीन कुमार के स्थानांतरण के उपरांत बिदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक शाखा प्रबंधक रमेश कुमार व संचालन  प्रशासनिक पदाधिकारी अनवार आलम ने   की ।

इस अवसर पर   सहायक शाखा प्रबन्धक बिपुल पांडेय,सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी  उमेश प्रसाद,मनोज कुमार ,मोहन केरकट्टा, मुकुंद कुमार शर्मा,बिकाश पदाधिकारी महमद इंनमुल्लाह,अमरेश कुमार ,पवन सहनी आदि लोगो ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।अधिकारियों  ने शाखा प्रबंधक नवीन कुमार के   ब्यक्तिव व कृतित्व  की चर्चा की साथ ही कोरोना काल मे  शाखा प्रबंधक श्री कुमार के  नेतृत्व में की गई उत्कृष्ट कार्यो की  भूरी -भूरी प्रशंसा की ।

इस मौके पर ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा अध्यक्षीय क्लब सदस्य व एमडीआरटी सदस्य   बिपिन कुशवाहा ने शाखा प्रबंधक श्री कुमार को पुष्प गुच्छ अंगवस्त्र व पशुपतिनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । सहायक शाखा प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक नवीन कुमार स्थानातरित होकर बगहा जा रहे है वही बगहा के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार नए शाखा  प्रबन्धक के रूप में   रक्सौल शाखा में  कार्यभाल संभालेंगे ।

इस अवसर पर प्रोग्रामर राजीव रंजन,उच्चस्तरीय सहायक दीपक कुमार वर्णवाल, हितेश कुमार,अवधेश कुमार श्रीवास्तव,सहायक निखिल कुमार,शैलेश कुमार,विवेक कुमार,अभिषक कुमार,नीरज चौबे,राजू कुमार,सोनू कुमार,आफरीन नाज,साक्षी कुमारी,कुमारी रीतू, अनुपमा कुमारी,नितेश मिश्र,प्रशांत कुमार,अभिनव कुमार ,अभिकर्ता सन्तोष गुप्ता,मोहर्रम हुसैनआदि लोग उपस्थित थे ।