नाइजीरिया में होली खेले छपरा के युवक

नाइजीरिया में होली खेले छपरा के युवक

मुरारी स्वामी

गरखा, सारण ;- होली की उमंग गांव से लेकर शहरों तक देखने को मिली। वहीं  दूसरे देशों में रह रहे लोग भी परंपरिक तरीके से होली को मनाया।

सारण जिले के युवकों ने साउथ अफ्रीका के नाइजीरिया में अपने दोस्तों और वहां के स्थानीय लोगों के साथ रंग और अबीर लगाकर होली पर्व को परंपरागत ढ़ंग से मनाया।

भेल्दी के अपहर निवासी संतोष कुमार सिंह ने नजरिया में होली खेलने के बाद फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया।