होलिका दहन 17 गुरूवार को होली 19 मार्च शनिवार को :-- रवीन्द्र नाथ मिश्र 

होलिका दहन 17 गुरूवार को होली 19 मार्च शनिवार को :-- रवीन्द्र नाथ मिश्र 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सारण जिलाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि होलिका दहन 17 मार्च को और होली 19 मार्च को मनाई जाएगी।उन्होने बताया कि सारण जिला के समस्त सनातन धर्मावलंवियो के मन में रंगोत्सव के त्योहार को लेकर संशय की स्थिति बनी है

जिसके चलते राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के विद्वत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्र, उपाध्यक्ष अलख पाण्डेय, सचिव राकेश द्विवेदी व अन्य संगठन के पदाधिकारियों व विद्वत ब्रम्हाणों से वर्चुअल मन्त्रना किया गया। बिहार प्रदेश के सभी जिलों के विद्वान व संघीय पदाधिकारियों ने एक स्वर से गुरूवार को देर रात 12:57 में भद्रा की समाप्ति के बाद 18 मार्च के पूर्वाहन 2 बजे से 3 बजे तक होलिका दहन करें और एक दिन बाद शनिवार को चैत्र कृष्णपक्ष प्रतिपदा को होली मनाए।

इसमें कहीं कोई संदेह की जरूरत नहीं है।महाबीर पंचांग में होली के त्योहार को लेकर स्पष्ट है कि शनिवार को ही होली मनाना है।चुकि भाद्रा में होलिका दहन करने से अनिष्ट की संभावना बनती है। अतएव भाद्रा के बाद ही होली मनाए। शुक्रवार को दिन में 12:53 बजे तक पूर्णिमा है।पूर्णिमा में होली नहीं मनाया जाता है।

19 मार्च शनिवार प्रातः काल से ही प्रतिपदा है। एक दिन के अंतराल पर ही होली मनाये।हम सनातन धर्मावलंवियोंं के लिए उदया तिथि महत्वपूर्ण है।ऐसे मे होली के त्योहार पर कोई संदेह या भ्रम में नहीं रहें।ऐसा छः वर्ष पहले 2016 में भी हुआ था।22 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन पूर्णिमा के वजह से 24 मार्च को होली का त्योहार मनाया गया था।

इस अवसर पर संघ के  महासचिव राजेश कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष शिलानाथ तिवारी,उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी,सचिव रोहित उपाध्याय,रत्नेशा नंद मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष पवन ओझा,अरूण ओझा सहित अन्य विद्वान एक स्वर से होलिका दहन और होली मनाये जाने हेतु सारण जिला वासियो से भ्रम दूर कर गुरूवार को होलिकादहन और शनिवार को होली मनाने की अपील की है।