प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजित 

प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजित 

मोतिहारी,पू०च०।
आज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र संगठन मोतिहारी के तत्वाधान में हरसिद्धि प्रखंड के गायघाट में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हरसिद्धि के विधायक कृष्णनंदन पासवान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य बबलू कुमार गायघाट पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार एवं नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रियेश गौतम और अभिषेक आर्यन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।वही राष्ट्र गान के साथ ही कबड्डी खेल का शुभारंभ हुआ। 
कार्यक्रम में उपस्थित राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऐसा आयोजन  युवाओं को खेल कूद के क्षेत्र में बेहतरीन स्थान पाने के लिए बेहद जरूरी है और मुझे विश्वास है की आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।वही विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि जिस तरह से ओलंपिक खेल में हमारे अनेक खिलाड़ियों ने भारत का नाम ऊंचा किया है यह हमारे लिए गर्व का विषय है और खेल मंत्रालय के द्वारा गांव और प्रखंड स्तर पर ऐसा आयोजन अत्यंत ही सराहनीय है।
वही नेहरू युवा स्वयंसेवक प्रियेश गौतम और अभिषेक आर्यन ने बताया की आज के कार्यक्रम के अंत में कबड्डी खेल के विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यहां की विजेता टीम आने वाले समय में जिला स्तर पर खेलेगी।
इस आयोजन में रेफरी के भूमिका में मोहित कुमार और नीतीश कुमार एवं एंकरिंग की भूमिका में विराट पांडे रहे।