बगहा:पूर्व विधायक सह प्रभारी बगहा राजेंद्र कुमार राम ने राजद के सदस्यता अभियान को लेकर बगहा में भरी हुंकार 

बगहा:पूर्व विधायक सह प्रभारी बगहा राजेंद्र कुमार राम ने राजद के सदस्यता अभियान को लेकर बगहा में भरी हुंकार 

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने को लेकर जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाने की किए अपील 

संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा।बगहा नगर के पहलवान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,रेलवे स्टेशन रोड बगहा दो में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि  राजद के पूर्व विधायक सह राजद प्रभारी बगहा राजेंद्र कुमार राम रहें।


कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष पप्पु यादव  तथा मंच संचालन राजद नेता आलमगीर रब्बानी ने किया। स्थानीय युवा राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सह प्रभारी बगहा राजेंद्र कुमार राम का गर्मजोशी के स्वागत करते हुए फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह प्रभारी राजद,जिला बगहा राजेंद्र कुमार राम ने राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सुझाव पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने को लेकर जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाने की अपील किए साथ ही उन्होंने कहा कि राजद पार्टी को मजबूत बनाने में सभी कार्यकर्ताओ का योगदान जरूरी है।

कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतती है। कार्यकर्ता के योगदान से हमलोग इस क्षेत्र मे हाल ही में जीत हासिल किए हैं।उन्होंने ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ स्तर पर लोगों को राजद पार्टी की सदस्यता दिलाएं और पार्टी की नीति सिद्धातों की जानकारी गांव-गांव तक पहुचाएं। राजद पार्टी गरीबों की पार्टी है।

जो यह सभी के हितों का ध्यान रखती है।उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रभारी पद विभिन्न सदस्यों को प्रतिनियुक्त किया गया।जो आगामी 12 मई एवं 13 मई को आंवटित पंचायत में जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे।

वही प्रखण्ड प्रभारियों में प्रखंड बगहा एक में सुरेंद्र यादव,प्रखंड बगहा दो में विनोद कुमार यादव,बगहा नगर में छेदी यादव, भितहा में भोज माली,रामनगर में धर्मेंद्र यादव, ठकराहा में अजय भारती,पिपरासी में मुकेश कुशवाहा,मधुबनी में मन्नू सिंह चंदेल क्षेत्र में जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे।

युवा राजद के जिलाध्यक्ष पप्पु यादव  ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीति सिद्धातों की जानकारी देते हुए गांव-गांव तक सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।


मौके पर राजद के सुरेंद्र यादव, अखिलेश यादव,संजय यदुवंशी सहित तमाम राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।