25कंपनी एन.सी.सी.का मुआयना किया गया

25कंपनी एन.सी.सी.का मुआयना किया गया


ब्रिटिशकालीन सेल और केशव वानस्पतिक उद्यान का भी विधिवत निरीक्षण 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
मुंशी सिंह महाविद्यालय स्थित 1/25कंपनी एन.सी.सी.का मुआयना मुजफ्फरपुर एन.सी.सी.ग्रुप हेडक्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश नेगी की पत्नी सीमा नेगी और 25बिहार बटालियन एन.सी.सी.के एडम अफसर कर्नल आर.के.शर्मा की पत्नी मधु शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।सेना की शानदार परंपरा में सैन्य अफसरों की पत्नी को सेना के निरीक्षण और सैन्य बलों के वेलफेयर का अधिकार प्राप्त होता है।

महाविद्यालय में एन.सी.सी.की गतिविधियों के निरीक्षण के साथ ही उन्होंने परिसर स्थित ब्रिटिशकालीन सेल और केशव वानस्पतिक उद्यान का भी विधिवत निरीक्षण किया और कैंपस की हरीतिमा देख कर मुग्ध हो गईं।प्राचार्य कक्ष में पूर्व एन.सी.सी.पदाधिकारी कैप्टन (डॉ.)अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया।स्वागत क्रम में प्राचार्य ने उन्हें चंपारण सत्याग्रह और मुंशी सिंह महाविद्यालय की बाबत तफसील से ब्रीफिंग दी और बतलाया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में चंपारण की स्थिति प्रवेश द्वार की तरह है

जिससे चलकर हम आजादी तक पहुंचे।इस अवसर पर  दोनों सम्मानित महिलाओं को प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की स्मारिका भेंट की गई।मिसेज नेगी ने कैंपस को और भी साफ सुथरा बनाने की आकांक्षा जाहिर की और कहा कि यहां आकर दिल खुश हो गया।मौके पर 1/25कंपनी एन.सी.सी.के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट(डॉ.)नरेंद्र सिंह,सुरक्षा अधिकारी सूबेदार प्रदीप द्विवेदी,सुरक्षा कर्मचारी रणधीर,बालकरण सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्राचार्य ने दी है।