14वी निशुल्क सेवा सदर अस्पताल के प्रांगण में आयोजित 

14वी निशुल्क सेवा सदर अस्पताल के प्रांगण में आयोजित 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शहर में प्रत्येक शनिवार को लगातार चल रहे जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत आज 14 वी निशुल्क सेवा सदर अस्पताल के प्रांगण में आयोजित की गई!

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और आश्रम के सह सचिव राम भजन ने बताया कि गाड़ी से भोजन लेकर स्थल पर संस्था के लोग जैसे ही उतरते हैं जरूरतमंदों के चेहरे उन्हें देखते हैं खुशी की चमक आ जाती है और यही खुशी कार्य कर रहे संस्था के सदस्यों के दिल को सुकून दे जाती है!

रिक्शा चालक टेंपो चालक मजदूरों जरूरतमंदों को अब अन्नपूर्णा रसोई के  वितरण का समय दोपहर 1:00 बजे रहता है इंतजार! आज के अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ सीतादेवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक विनोद जालान आनंद कुमार और जयप्रकाश सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विनोद जालान ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए भोजन के साथ जल की भी व्यवस्था की गई

और प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग पोस्टिक सुस्वादिष्ट गरम भोजन लोगों को कराया जा रहा है दूरदराज से आए मरीजों उनके परिजनों और जरूरतमंदों को भोजन करा कर उन्हें आत्म संतुष्ट करना हम लोगों का उद्देश्य है सभी जाति धर्म के लोग एक साथ भोजन को ग्रहण करते हैं

इस नर सेवा नारायण सेवा में सहयोग देने वाले सबों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया सेवा कार्य में युवा समाजसेवी विक्की कुमार अमन कुमार गुड्डू कुमार और स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।